भूख हड़ताल पर बैठे झामुमो कार्यकर्ता, जानिये क्या है इनकी मांगे

झरिया (धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सिंदरी नगर कमिटी ने शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सिंदरी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन खाद कारखाना मुख्य गेट के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता 28 दिनों से क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. हिंदुस्तान उर्वरक एवं रासायनिक खाद कारखाना के प्रबंधक द्वारा कोई भी पहल नहीं होने की वजह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेताओं के आदेश पर कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. हिंदुस्तान उर्वरक रसायन खाद कारखाना प्रबंधक के द्वारा मुख्य गेट के समीप 144 धारा लागू करवा दी है. जिसके कारण गेट के आसपास प्रशासन भीड़-भाड़ होने नहीं दे रही है. इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5 ही कार्यकर्ता इस भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की मांग है कि जब तक हिंदुस्तान उर्वरक एवं खाद कारखाना के प्रबंधक हम लोगों की मांग नहीं मानती है, तब तक हम लोग भूख हड़ताल पर ही बैठे रहेंगे.

रिपोर्ट: अनिल

केन्द्रीय मंत्रियों के झारखंड परिदर्शन पर विवाद, झामुमो ने उठाया आचार संहिता उल्लघंन का मामला, चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

दुर्गा सोरेन सेना का तेजी से विस्तार, झामुमो को मिल सकती है चुनौती

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...