Advertisement
Advertisement

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Desk. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बरेली स्थित पैतृक आवास पर अज्ञात हमलावरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग

फिलहाल, बरेली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाले हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घर पर उस समय दिशा पाटनी का परिवार मौजूद था, जिसमें उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी और माता-पिता शामिल हैं।

इस गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी एक कुख्यात संगठन वीरेंद्र चारण गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। एक वायरल पोस्ट में वीरेंद्र चारण और महेन्द्र सारण (डेलाणा) ने दावा किया कि उन्होंने ये फायरिंग करवायी क्योंकि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने उनके पूज्य संतों प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

गैंग का धमकी भरा संदेश

पोस्ट में लिखा गया, “जय श्री राम। भाइयों, आज जो खुशबू पाटनी के घर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार किसी ने हमारे धर्म के खिलाफ बोला, तो घर से कोई जिंदा नहीं बचेगा।”

गैंग ने ये भी चेतावनी दी कि ये संदेश सिर्फ खुशबू के लिए नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के लिए है। अगर किसी ने भविष्य में सनातन धर्म, संतों या हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया, तो उसका अंजाम भुगतना होगा।

क्या है खुशबू पाटनी और अनिरुद्धाचार्य विवाद?

खुशबू पाटनी, जो सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने कुछ महीने पहले एक वीडियो में अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी आलोचना की थी। उसी समय प्रेमानंद महाराज का भी महिलाओं से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, खुशबू ने स्पष्ट किया था कि उनका विरोध सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के बयान को लेकर था, न कि प्रेमानंद जी से। उन्होंने इस पर कई वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण भी दिया था।

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...