Advertisement
Advertisement

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो अपराधी एनकाउंटर में मारे गए, जानिए किस गैंग के थे

Desk. बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में इस वारदात के दो मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण को ढेर कर दिया गया।

इस दौरान एक ग्लॉक पिस्टल, एक जिगाना पिस्टल, और कई कारतूस बरामदग किए गए। रविन्द्र उर्फ कल्लू रोहतक (हरियाणा) और अरुण सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी कुख्यात गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय शूटर थे। ये वही गैंग हैं, जो कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और रंगदारी के मामलों में शामिल रहे हैं।

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग

बरेली स्थित दिशा पाटनी के पैतृक घर पर 12 सितंबर 2025 को बाइक सवार दो अपराधियों ने करीब 9 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। फायरिंग का मकसद दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा प्रवचनकर्ता प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला लेना बताया जा रहा है।

सीएम योगी ने दिशा पाटनी के पिता से की बातचीत

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात की और परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा है कि बरेली पुलिस ने 2500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। जांच में गैंग की भूमिका स्पष्ट हुई, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हुई।

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...