इस बार EVM एनडीए एनडीए बोलेगा, जदयू ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘उन्हें है हथकड़ी से प्यार’

इस बार EVM एनडीए एनडीए बोलेगा, जदयू ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा 'उन्हें है हथकड़ी से प्यार'

Google पर 22Scope चुनें

EVM

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष है और झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस बीच बीते दिनों बिहार में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने राजद की सदस्यता ली है। राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के कोडरमा विधानसभा चुनाव से प्रत्याशी सुभाष यादव के चुनाव प्रचार में भी गए थे। जदयू इन बातों को लेकर लगातार तेजस्वी यादव पर हमलावर है। मामले में जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को देख कर तो राजनीतिक लज्जा भी शर्मा गया होगा। बेउर जेल से उठा कर तेजस्वी यादव सीधे कोडरमा में प्रत्याशी बना दिए।

हालांकि खुद मात्र 11 मुकदमा के आरोपी हैं। नीरज कुमार ने सुभाष यादव और तेजस्वी यादव का एक फोटो दिखाते हुए कहा कि देख लीजिए किसके साथ फोटो है। हाथ में हथकड़ी लगा हुआ है, तेजस्वी यादव को तो हथकड़ी से ही प्यार है। किस बात के आरोप में हथकड़ी लगा है, जननायक बाबू के विचार से प्रेरित हुए थे या लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने में हथकड़ी लग गया। ये तो बालू से प्रभावित हो कर हथकड़ी पहने हैं और तेजस्वी यादव उन्हें बेउर जेल से सीधे कोडरमा में प्रत्याशी बना दिए।

तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के मय्यत में जाना जरुरी नहीं समझा, हाल चाल नहीं पूछा और अब सीधे उन्हें अपने साथ लेकर घूमेंगे क्योंकि उन्हें तो बुजुर्ग नेता अवध बिहारी का अपमान करना है तो अब ओसामा को साथ ले रहे हैं। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें मुसलमान वोट खिसकता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि मुसलमान भी समझ चुके हैं कि उनका असली विकास कौन कर सकता है। मुसलमान यह भी जानते हैं कि भागलपुर के दंगा के बाद 15 वर्षों तक मुसलमानों को कुछ नहीं मिला, घर से बेदखल कर दिए गए थे, नीतीश कुमार ने सबको फिर बसाया।

आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विद्यालय बनाया जा रहा है विकास किया जा रहा है। वे जानते हैं कि अगर फिर से ये लोग आ गए तो बिहार में दंगा शुरू हो जायेगा। वहीं बिहार में उपचुनाव को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि रौशन मांझी के प्रचार में क्यों नहीं गए। लालू जी क्यों नहीं जायेंगे, तेजप्रताप क्यों नहीं जा रहे हैं। उनके गठबंधन के अन्य नेता कहां हैं। एनडीए में तो सभी दल के नेता नामांकन में भी गए लेकिन उनके गठबंधन के अन्य नेता कहां हैं। बिहार के हर धर्म और जाति की जनता जानती है कि बालू बोलता है इसलिए इस बार ईवीएम भी एनडीए एनडीए बोलेगा।

यह भी पढ़ें-     RCP Singh कल करेंगे अपनी नई पार्टी की घोषणा, पटना की सड़कों पर लगाया पोस्टर

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

EVM EVM EVM EVM EVM EVM

EVM

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...