इस केंद्रीय मंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने दिया कार्रवाई का निर्देश

Desk.  बड़ी खबर सियासत से आ रही है। बेंगलुरु के कैफे बम विस्फोट मामले में विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयुक्त को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी जानकारी 48 घंटे के भीतर चुनाव आयोग को देने को कहा है।

केंद्रीय मंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दरअसल, बेंगलुरु के कैफे बम विस्फोट मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य चुनाव आयुक्त को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही 48 घंटे के भीतर इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘कर्नाटक में कानून-व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं और केरल से आने वाले लोग तेजाब हमले करते हैं।’

वहीं इस पर विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मांफ मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा, ‘मेरे प्यारे तमिल भाइयों और बहनों, मैं देख रही हूं कि मेरी टिप्पणियों से कुछ लोगों को दुख पहुंचा है इसके लिए मैं माफी मांगती हूँ।’

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...