जो खुद 9th Fail हैं वे दूसरे को नौकरी देने की बात करते हैं, बीजेपी अध्यक्ष ने तेजस्वी…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर जम कर हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जो खुद नौवीं फेल हैं वे लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं। अगर उनके पिता की रहमोकरण नहीं होती तो वे चपरासी बनने के लायक भी नहीं है।

दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मोतिहारी में आयोजित पार्टी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि एक राजकुमार हैं जो लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं पर अगर वह लालू यादव का बेटा न होता तो उस नौंवी फेल को चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलती और वह दूसरे लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं। वे सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं। जिस मुख्यमंत्री के घर से अपराध और अपहरण का धंधा चलता था वह युवाओं को नौकरी देने की बात करता है।

इस दौरान सांसद राधामोहन सिंह ने भी आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला किया और कहा कि विपक्ष आरक्षण के मुद्दे पर अफवाह फैला रहा है। आज सदन में ओबीसी, दलित महादलित सांसद सबसे अधिक किसी पार्टी में हैं तो वह भाजपा में हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jehanabad के वाणावर पहाड़ी पर फिर एक श्रद्धालु की हुई मौत, रविवार को….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Fail Fail Fail

Fail

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...