6 इंच छोटा करने की धमकी

नक्सली के नाम पर चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

नवादा : 6 इंच छोटा करने की धमकी- गुआघोघरा के

चौकीदार के घर व दुकान के बाहर एवं फारेस्ट सरकारी आवास के बाहर पोस्टर चिपका नक्सलियों ने धमकी दी है.

मामला कौआकोल थाना क्षेत्र की है, जहां असामाजिक गतिविधि एक बार फिर से बढ़ गई है.

नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के गुआघोघरा गांव में धमकी भरा पोस्टर चिपका कर दहशत फैला दिया है.

हालांकि शुरुआती तौर पर इस घटना में असामाजिक तत्वों का ही हाथ सामने आ रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुआघोघरा गांव के चौकीदार प्रमोद कुमार पासवान के

घर एवं दुकान के बाहर दरवाजा पर तथा गांव के ही सरकारी विद्यालय के पास

अवस्थित वन विभाग के फारेस्ट आवास के बाहर सफेद कागज पर लाल रंग से लिखा धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है. पोस्टर में जय किसान, जय जवान, माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद लिखकर चौकीदार एवं थानेदार को सम्बोधित करते हुए दारू, माफिया, बालू एवं लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पकड़ने एवं पकड़वाने वाले की खैर नहीं कहकर छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई है.

poster1 22Scope News

पुलिस ने जब्त किया पोस्टर

सूत्रों की मानें तो इस तरह की घटना में स्थानीय शराब एवं लकड़ी माफियाओं का हाथ हो सकता है. बहरहाल पुलिस ने चौकीदार की सूचना पर गुआघोघरा गाँव जाकर पोस्टर को जब्त कर थाना ले आई है. इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. उन्होंने भी इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने से इंकार करते हुए प्रथम दृष्टया स्थानीय असामाजिक तत्वों के शामिल होने की बात कही है.

शादी की दूसरी रात दूल्हे ने लगाई फांसी

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...