डकैती करने जा रहे तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

एक ओमनी कार, दो मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल सहित कई सामान बरामद

जामताड़ा : डकैती कांड का अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को देसी पिस्तौल के साथ

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नारायणपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि

एक सफेद ओमनी गाड़ी में बैठकर कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने जा रहा है.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारायणपुर वन विभाग कार्यालय के समीप सफेद ओमनी गाड़ी को रोका. इस पर 8 लोग सवार थे. पुलिस ने सभी को रोककर पूछताछ करना आरंभ किया इतने में सभी भागना शुरू कर दिया. पुलिस ने खदेड़ कर तीन लोगों को पकड़ा. वहीं पांच अपराधी भागने में सफल रहे.

इनलोगों की हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए व्यक्ति धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मटियाला गांव निवासी मनोवर इकबाल अंसारी, सलीमउद्दीन अंसारी एवं निजामुद्दीन अंसारी शामिल है. मनोवर इकबाल अंसारी के कमर से एक देसी पिस्तौल बरामद किया, जिसमें 4 गोली लोड था. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नारायणपुर थाना लाया गया. यह लोग जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसई गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने के प्रयास में थे. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक ओमनी कार, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, एक रॉड, एक देसी पिस्तौल, चार करतूत बरामद किया है. वहीं पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है.

 

रिपोर्ट: उज्जवल

छठमहापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 36 कंपनियों की तैनाती

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel