Cancer की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है, पटना हाई कोर्ट परिसर में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

Cancerपटना: पटना उच्च न्यायालय परिसर में आज डॉ प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एक विशेष कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, न्यायमूर्ति संदीप कुमार तथा न्यायमूर्ति डॉ अंशुमान समेत उच्च न्यायालय के अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, और भविष्य में पटना उच्च न्यायालय परिसर में और व्यापक पैमाने पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे। साथ ही न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में डॉ प्रभात रंजन का जागरूकता अभियान अत्यंत सराहनीय है।  Cancer Cancer Cancer 

यह भी पढ़ें – STET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, BSEB अध्यक्ष ने सक्षमता परीक्षा को लेकर भी दी जानकारी…

इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के पूर्व अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने डॉ प्रभात रंजन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ प्रभात रंजन गाँव-गाँव जाकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका आने वाले समय में बिहार को बड़ा लाभ मिलेगा। डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि गाँवों में प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान कर अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके। उनके साथ डॉ रूपम रंजन भी इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। Cancer Cancer Cancer Cancer 

चिकित्सकीय सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं:

डॉ विनीत त्रिवेदी एवं डॉ रिदू शर्मा ने प्रारंभिक कैंसर जांच एवं इलाज पर चर्चा की। डॉ संजीव कुमार एवं डॉ कुमारी अनुराग ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और बांझपन पर प्रकाश डाला। डॉ हर्षवर्धन ने डायबिटीज़ और किडनी रोग से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ अनिल द्विवेदी ने स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव से आँखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक ने कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर समस्या से बचाव के उपाय बताए।

यह भी पढ़ें – 11 दिनों में दूसरी बार बिहार आयेंगे PM, विपक्ष ने कहा ‘बिहार में ही रहें लेकिन…’

जनरल सर्जन डॉ संजीव कुमार ने गैस्ट्रिक बीमारियों और शराबबंदी से स्वास्थ्य पर हुए सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में पटना उच्च न्यायालय के इस्टैब्लिशमेंट रजिस्ट्रार सुशील कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें न्यायालय के कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इसे अत्यंत सराहनीय पहल बताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  MLA पहुंचे तो मस्जिद से अनाउंस कर जमा कर ली भीड़ फिर…, एक गिरफ्तार…

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...