Advertisment

Tired CM , रिटायर्ड अधिकारी: तेजस्वी ने एक पदाधिकारी का इस्तीफा शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

पटना: राज्य में इन दिनों कई प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया है। अधिकारियों के इस्तीफा देने के सिलसिला को भी राजद ने राज्य सरकार पर हमला करने का एक अस्त्र बनाया और लगातार हमलावर बनी हुई है। राजद नेता तेजस्वी यादव समेत राजद नेताओं ने राज्य सरकार पर अधिकारियों और कर्मियों पर अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एक बार राजद नेता सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक इस्तीफा सोशल मीडिया पर शेयर किया और अराजकता का आरोप लगाया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर के एक प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का इस्तीफा अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि ‘बिहार में समाप्त गवर्नेंस, प्रशासनिक अराजकता और वित्तीय कुप्रबंधन का इससे बड़ा उदहारण क्या होगा? प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी समेत अन्य सेवाओं के अधिकारी किन विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं तथा किन कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं यह एक छोटा सा नमूना है। जब प्रदेश के मुखिया सदैव सुषुप्त अवस्था में रहे तो ऐसा होना लाजिमी है। जब मुख्यमंत्री टायर्ड और उनके मातहत अधिकारी रिटायर्ड हो तो ऐसी बदतर स्थिति होना स्वाभाविक है।’

1 89 22Scope News
अधिकारी का इस्तीफा

तेजस्वी ने इन शब्दों के साथ एक इस्तीफा पत्र भी शेयर किया है जो कि समस्तीपुर के शाहपुर पटरी प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी का है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने अपना इस्तीफा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा है और लिखा है कि मैं वर्तमान में शाहपुर प्रखंड में पदस्थापित हूं साथ ही मोहनपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार में भी हूँ।

विगत कई महीने से वेतन भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, गाड़ी भाड़ा पिछले नौ महीने से लंबित है, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अत्यधिक दबाव और अत्यधिक कार्य बोझ देते रहते हैं, कार्यालय का व्यय नहीं मिलता है, मेरे अधीन एक ही कर्मी था उसकी भी प्रतिनियुक्ति मेरी सहमति के बगैर कर दी गई। इसके साथ ही पदाधिकारी ने अपने इस्तीफा में कई और अन्य मामलों का उल्लेख किया है और लिखा है कि इन वजहों से मैं अपना इस्तीफा देता हूं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ‘Station बेच दिया, कहीं रेल की पटरियां न बेच दें’, लालू ने पोस्ट कर साधा निशाना

Tired CM Tired CM Tired CM Tired CM

Tired CM

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...