जाम से निजात दिलाने के लिए निगम ने चलाया डंडा, सड़क किनारे से फुटपाथ दुकानों को हटाया गया

गिरिडीह : गिरिडीह जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए निगम ने एक बार फिर डंडा चलाया। नगर निगम क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया।

इस दौरान सड़क किनारे सब्जी, फल व अन्य फुटपाथ दुकानों को हटाया गया। सुबह में ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को सड़क किनारे से हटाया, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से ठेला व खोमचे वाले सड़क किनारे दुकान सजा दिए।

इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत ट्रैफिक इंस्पेक्टर अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतर गए। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े चार पहिया व दोपहिया वाहन पर कार्रवाई की गई। वहीं वाहन मालिकों व पुलिस के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिली।

इस बाबत ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। सब्जी व फल वाले के लिए प्रशासन ने जो जगह निर्धारित किया है, उन्हें वहां जाना होगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...