रांची: रांची में आज सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। भाजपा, आजसू और अन्य दलों ने शहर बंद का आह्वान किया है, जबकि झारखंड लघु एवं मध्यम व्यवसायी मंच (जेएलकेएम) ने राज्यव्यापी बंद की घोषणा की है।
यह बंद भाजपा नेता अनिल की हत्या के विरोध में बुलाया गया है। अनिल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। घटना के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि जब डीजीपी विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे, उसी समय कांके थाना के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी। इस घटना के बाद से रांची में तनाव का माहौल है।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। बंद के कारण स्कूलों के अलावा कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो सकते हैं।
Highlights


















