Advertisement
Advertisement

दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में टॉपर बच्चों को किया गया सम्मानित

रांची. दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, मांडर, रांची के प्रांगण में आज कक्षा 12वीं एवं 10वीं के बच्चे, जो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टॉपर है तथा पिछले सत्र की सभी कक्षाओं के टॉपर बच्चों को मोमेंटो तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मांडर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मांडर थाना प्रभारी राहुल, शिक्षाविद डॉक्टर डी. एन. सिंह एवं राजू सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. राजेश दत्त तथा विद्यालय की सेक्रेटरी अर्चना के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों को सॉल तथा पौधे देकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा स्वागत गाण की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के निदेशक डॉ. राजेश दत्त ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड में विद्यालय के टॉपर बच्चे आदित्य आर्यन चौबे 12वीं में 95% तथा विवेक कुमार सिंह दसवीं में 96% लाकर विद्यालय तथा अभिभावक का सर गर्व से ऊंचा किया। साथ ही सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। साथ ही साथ विद्यालय के 12वीं के बच्चे आदित्य आर्यन चौबे जी मेंस परीक्षा में 99.6% लाकर रांची के टॉपर बने।

उन्होंने कहा कि इन सब के पीछे बच्चों की मेहनत, शिक्षकों की मेहनत तथा अभिभावकों की मेहनत भी शामिल है। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि यह आपकी पहली सीढ़ी है, जिसे आपने सफलतापूर्वक प्राप्त की है। अब आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विचार होता है। इसलिए अपने शरीर पर भी बच्चे ध्यान दें और पढ़ाई को भी समय सारणी बनाकर पढ़ाई करते रहें।

धन्यवाद ज्ञापन तथा मंच संचालन रेहाना के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, उप- प्राचार्य, शिक्षक गण, बच्चों के अभिभावक सभी उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...