Advertisment

Sahibganj: हूल दिवस पर निकला मशाल जुलूस, सीएम हेमंत शहीद स्थल पर करेंगे पूजा

क्रांति स्थल पंचकठिया से जन्मस्थली भोगनाडीह तक झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

साहिबगंज : वीर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली साहिबगंज के बरहेट स्थित भोगनाडीह में हूल दिवस मनाया जा रहा है.

इस अवसर पर राजमहल सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में

शहीद क्रांति स्थल पर हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला.

यह मशाल जुलूस शहीद क्रांति स्थल पंचकठिया से निकलकर

वीर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचा.

सांसद विजय हांसदा ने पचकटिया स्थित क्रांति स्थल पर पूजा अर्चना किये.

इस मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. वहीं कुछ ही देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शहीद स्थल पहुंचने वाले हैं, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे.

mashal julush1 22Scope News

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ शुरू की थी विद्रोह की आवाज

बता दें कि 30 जून 1855 को क्रांतिकारी नेता वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के आह्वान पर भोगनाडीह में 20,000 से अधिक संथालों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की आवाज शुरू की थी. जिसका नाम हूल दिया गया था. यह विद्रोह ब्रिटिश हुकूमत और महाजनी प्रथा के द्वारा लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ एक बहुत बड़ा आंदोलन का आगाज हूल का नाम देकर शुरू किया गया था.

mashal julush123 22Scope News

अंग्रेजों के छुड़ा दिये थे छक्के

यह विद्रोह आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले नायकों को याद करने का खास दिन है. गुरुवार को समूचे झारखंड में रण बांकुरे सिदो-कान्हू और चांद-भैरव को याद करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक के तौर पर हूल दिवस मनाया जा रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर शहीदों को नमन करते हुए राज्य वासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है.

रिपोर्ट: अमन राय

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...