हिंदू संगठन व BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया बल का प्रयोग, डिप्टी मेयर के खिलाफ निकाला जाना था मशाल जुलूस

दरभंगा : नगर निगम दरभंगा की उप महापौर नाजिया हसन के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना पाकिस्तान से किए जाने के विरूद्ध उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा आज मशाल जुलूस का ऐलान किया गया था। लेकिन बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने मशाल जुलूस की अनुमति नही दी थी। उसके बावजूद हिन्दू संगठनो के लोग आयोजित स्थल आयकर चौराहे पर जमा होने लगे। जिसे देखते हुए भारी संख्या में प्रशासन मौके पर पहुंचकर मशाल जुलूस नहीं निकलने का आग्रह करने लगे। उसी क्रम में हिंदू संगठन के लोग और प्रशासन के बीच बहस हो गई। मामला बिगड़ते देख प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया।

Goal 6 22Scope News

दरभंगा के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर की स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं

आपको बता दें कि फिलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण है। दरभंगा के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर की स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं। वहीं इस मामले पर सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज नहीं किया था। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मशाल जुलूस लेने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धक्का-मुक्की की गई है। लाठीचार्ज का कोई आदेश नहीं दिया गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मशाल जुलूस के लिए कोई परमिशन नहीं लिया गया था। आज दिन के 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर मशाल जुलूस निकालने की सूचना दी थी।

यह भी देखें :

मशाल जुलूस आज निकालने के लिए मना किया गया था – पुलिस

इस दौरान उन्हें मशाल जुलूस आज निकालने के लिए मना किया गया था। लेकिन यह लोग बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकालना चाहते थे। बता दें की दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के द्वारा आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के हुए विवाद में डिप्टी मेयर ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 24 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद शनिवार की शाम हिंदू संगठनों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाना था।

यह भी पढ़े : पटना में अदा की गई बकरीद की नमाज, CM नीतीश ने दी बधाई

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...