Advertisment

Jamtara : नाला और जामताड़ा विधानसभा में कुल इतने प्रत्याशी होंगे आमने-सामने, इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस…

Jamtara : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कुमुद सहाय ने  विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी के उपरांत जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता कर निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा एवं शुक्रवार 01 नवंबर को नाम वापसी संबंधित जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड में चल रहा है पीसी सरकार का मैजिक शो, 5 वर्ष में 7 साल के हो गए-जेएमएम पर भाजपा का पलटवार… 

बताया कि 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। संवीक्षा के उपरांत सभी अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। शुक्रवार को 03 अभ्यर्थियों क्रमशः बिरेंद्र मंडल निर्दलीय, राम रंजन पंडित हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी, डेमोक्रेटिक एवं सत्यानंद झा निर्दलीय के द्वारा नाम वापस लिया गया। इस प्रकार 08 नाला विधानसभा अंतर्गत अंतिम रूप से कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 17 है। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रकिया की जा रही है।

Jamtara : जामताड़ा विधानसभा में कुल 13 प्रत्याशी रहेंगे चुनावी मैदान में

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया। जिसमें संवीक्षा के दौरान त्रुटि पाए जाने पर 02 अभ्यर्थी जीवलाल मरांडी एवं अताऊल अंसारी के नामांकन को रद्द किया गया और 16 अभ्यर्थी विधिमान्य पाए गए। शुक्रवार को कुल 03 अभ्यर्थी क्रमशः इरफान अंसारी आपकी विकास पार्टी, आनंद लाल मरांडी निर्दलीय एवं जफर इकबाल निर्दलीय के द्वारा नामांकन वापस लिया गया। इस प्रकार 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अंतिम रूप से कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 13 है।

ये भी पढ़ें- Giridih : पटाखे की चिंगारी ने कर दिया सब राख, सिनेमा हॉल के पीछे… 

इसके अलावा डीसी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव संपन्न होंगे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण किया जा रहा है। वहीं एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने मीडिया को चुनाव कार्य से संबंधित जब्ती, आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्रदान किया। मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित जमाले रजा, नाला आकांक्षा कुमारी सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...