Ranchi : झारखंड में चल रहा है पीसी सरकार का मैजिक शो, 5 वर्ष में 7 साल के हो गए-जेएमएम पर भाजपा का पलटवार…

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव को देखकर यह चुनाव आयोग द्वारा कुछ अफसर को हटाए जाने पर झामुमो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। प्रतुल ने कहा जो एससी और एसटी समुदाय के हित की बात करने का नाटक कर रहे, उनको बताना चाहिए एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले आदिवासी का बेटा चंपई सोरेन को उन्होंने जबरन सत्ता से क्यों हटाया ?

3 8 22Scope News

Ranchi : अब तक 7400 बेटियों की इज्जत लूटी गई

चंपई सोरेन जी को अंतिम दिन नियुक्ति पत्र भी बांटने नहीं दिया गया। क्या यह पूरे आदिवासी अस्मिता का अपमान नहीं है? इस प्रदेश में अब तक 7400 बेटियों की इज्जत लूटी गई। जिसमें एक तिहाई एससी और एसटी समुदाय की बेटियां थी। सिर्फ 25% केसों में अभी तक चार्जशीट हुआ है। इस पर हेमंत सोरेन खामोश क्यों हैं?

1 7 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : पटाखे की चिंगारी ने कर दिया सब राख, सिनेमा हॉल के पीछे… 

प्रतुल ने कहा इनकम टैक्स ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी सफलता तब अर्जित की जब उसने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के कार्यालय और आवासीय परिसर में छापा मार कर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए नगद बरामद किए थे। पूरी सरकार और सत्ताधारी गठबंधन इसे व्यापार का पैसा बताने में लग गई। जबकि अब इस मामले की जांच सीबीआई और एनआईए तक कर रही है।

आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से 35 करोड़ बरामद हुए

प्रतुल ने कहा कि इसी सरकार के कैबिनेट के पूर्व में नंबर दो पर रहे हुए आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से 32 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए। उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश रहे। हालांकि ईडी को दिए गए बयान में पीए के नौकर और पीए ने स्वीकार किया कि ये पैसा आलमगीर आलम का ही था।

2 6 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : एक स्कूल से इतना कैश मिला है तो यूनिवर्सिटी में कितना होगा-इंडिया गठबंधन का बीजेपी पर तंज… 

प्रतुल ने कहा झारखंड में पीसी सरकार का मैजिक शो भी फेल हो जाएगा। क्योंकि यहां उससे भी बड़ा जादू हो रहा है। 5 वर्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आयु 7 वर्ष बढ़ गई। प्रतुल ने कहा ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने 2019 और 2024 के एफिडेविट के जरिए दिया है। इस सरकार ने पत्थर घोटाला, लोहा घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला, खनन घोटाला, लैंड घोटाला के बाद अब आयु घोटाला भी कर दिया।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—-

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img