बोकारोः सेक्टर-4 गांधी चौक स्थल और सेक्टर-6 टीवी टावर पर स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर विधायक, मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी. बोकारो विधायक बीरंची नारायण ने कहा कि महात्मा गांधी ऐसे महामानव है, जो बिना हथियार के ही देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने बताया कि गांधी जी के सिद्धांतों अहिंसा के रास्तों पर चलकर देश को आगे बढ़ने का काम किया है. वहीं राज्य मद्य निषेध उत्पाद मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मैंने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया. इसी बीच गांधी विचार मंच के द्वारा भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी.
रिपोर्टः चुमन कुमार


















