DHANBAD : रेड क्रॉस भवन में दिंवगत डॉक्टर विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा हाजरा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया. इसमे डॉक्टर्स के साथ-साथ अपर समाहर्ता बंधु कच्छप भी शामिल हुए. क्रॉस से जुड़े सदस्यों समेत सभी लोगों ने दिंवगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा.

रेड क्रॉस: चिकित्सकों के साथ अपर समाहर्ता बंधु कच्छप भी हुए शामिल
अपर समाहर्ता बंधु कच्छप ने कहा कि हजरा दंपती
का जाना धनबाद के लोगों के साथ साथ चिकित्सा जगत के
लिए अपूर्णीय क्षति हुई है. इसे पूरा नहीं किया जा सकता है.
शनिवार देर रात हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर
में आग लग गई थी. इसमें डॉक्टर विकास हाजरा
और डॉक्टर प्रेमा हाजरा सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी.
आग की लपटे इतनी तेज थी ये सभी लोग खुद को बचा नहीं सके.
अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से हुई थी मौत
अस्पताल के कर्मचारियों और कुछ स्थानीय लोगों ने
काफी कोशिश की लेकिन न तो आग पर काबू पा सके और न ही इन्हे बचा पाये. बाद में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया. इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
घटना की खबर फैलते ही पूरा शहर सदमे में आ गया. खास तौर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. लोग अब भी इस सदमे से उबरे नहीं है.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह में पदयात्रा के बाद क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?
- Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल संरक्षण की मुहिम को मिलेगी रफ्तार? पटना में अधिकारियों ने साझा किए सुझाव
- Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट चौधरी ने भूपेंद्र यादव के सामने रखा प्रस्ताव
Highlights


















