कंपनी के कर्ज से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

कटिहार : कटिहार के दंडखोरा थाना क्षेत्र के दुआसय पंचायत के कंदरपल्ली गांव के रहने वाले युवक बबलू ठाकुर नन बैंकिंग कंपनी के कर्ज से परेशान होकर हरियाणा के जिंद शहर में आत्महत्या कर ली। मृतक बबलू ठाकुर ने आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाकर नन बैंकिंग पर अपनी मौत का कारण बताया। मृतक बबलू ठाकुर के घर मातम का माहौल है। मृतक की पत्नी ने बताया गरीबी से तंग आकर उसके पति दिहाड़ी मजदूरी करने हरियाणा के जिंद शहर गए। इस दौरान उसके बच्ची को हाथ फ्रैक्चर हो गया और वो नन बैंकिंग कंपनी से कर्ज ले लिया। कंपनी का किस्त नहीं चुका पाने की वजह से एजेंटों ने फोन करके इतना प्रताड़ित किया कि बबलू ठाकुर ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बबलू की आत्महत्या के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग ऐसी नन बैंकिंग कंपनी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : रेलवे गुमटी के समीप दो युवक की ट्रेन से कटकर मौत

यह भी देखें :

मो. सद्दाम की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...