डुमरी में प्रतिबंधित मांगुर मछलियों से लदे ट्रक को पकड़ा

डुमरी: डुमरी में प्रतिबंधित मांगुर मछलियों से लदे ट्रक को पकड़ा। निमियाघाट थाना पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मंगलवार को चरकी टोंगरी ग्राम निकट जीवित प्रतिबंधित मांगुर मछलियों से लदा एक भारी माल वाहक वाहन ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 19के 7783) को पकड़ा गया।

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के खैराटुंडा ओवरब्रिज पुल के पास एनएच-19 पर मछली गाड़ी को पकड़ा और इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी।

प्रतिबंधित मांगुर मछलियों के साथ 3 को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी

ट्रक में भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित मांगुर मछली लोड मिला है।वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि निमियाघाट के
एक दो व्यक्ति द्वारा फर्जी बिल्टी जारी कर प्रतिबंधित मांगुर मछलियों का परिवहन इस क्षेत्र से होकर कराया जाता है। ग्रामीणों का मांग है कि इस अवैध कारोबार पर रोक लगे।

वहीं निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि मछलियां एक ट्रक में ले जाई जा रही थी जिसे जांच हेतु रोका गया है।  साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि मत्स्य विभाग को सूचना दे दी गई है। गौरतलब है  कि एनएच-19 के रास्ते प्रतिदिन बंगाल से बिहार की ओर प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे दर्जनों ट्रकों का परिवहन किया जाता है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...