धनबाद में NH 19 पर थाई मांगुर मछली से भरी पिकअप पलटी, लोगों में लूटने की मची होड़

धनबाद. तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित NH 19 पर तोपचांची में ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद रोड पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियां फैल गईं। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी, वे मौके पर मछलियां लूटने पहुंच गए।

लोगों में थाई मांगुर मछली की लूटने की मची होड़

ग्रामीणों ने रोड में बिखरे लगभग सभी मछलियों को लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने तकरीबन मछलियां लूट चुकी थी। हालांकि पुलिस व एनएच कर्मियों के मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को सड़क से हटा कर तोपचांची पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के बाद तोपचांची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं चालक सुबोध कुमार ने कहा कि टायर ब्लास्ट हो जाने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। मछली बंगाल से बिहार के औरंगाबाद ले जाए जा रहे थे।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...