टुन्ना पांडे के बेटा शक्ति पांडे ने LJP (रामविलास) के सदस्यता किया ग्रहण

518
Advertisment

पटना : पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे के बेटे शक्ति पांडे ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सदस्य ग्रहण किया। बता दें कि इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनका सदस्यता दिलवाया। वहीं सदस्यता दिलवाने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज सभी युवा लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के विचारों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह पार्टी के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

Advertisment

वहीं आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार के युवा दूसरे प्रदेशों में 200 से 400 की मजदूरी कर पेट पाल रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब पाले हुए हैं। वहीं आगे नीतीश कुमार के नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनकी नीतियों में जब नाली गली योजना है। तब रोजगार का बात ही छोड़ दीजिए। सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं। 10 लाख क्या हम 20 लाख नौकरी देंगे। आज तक 20 लोगों को नौकरी नहीं मिला। आज बीएससी के अभ्यर्थी सड़कों और स्टेशनों पर एक लावारिस की तरह पढ़ परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री को आगामी बैठक की चिंता है कि इंडिया गठबंधन में क्या हमको संयोजक बनाया जाएगा या नहीं बनाया जाएगा।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement