टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ धारावाहिक से शुरू की थी करियर की शुरुआत

इंदौर : टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. वैशाली टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

धारावाहिक से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी थी.

वह बिग बास में भी हिस्सा ले चुकी थी. बताया जा रहा है कि वैशाली एक साल से इंदौर में रह रही थी.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है.

पुलिस के अनुसार, शक है प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है.

तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं.

vaishali takkar 22Scope News

कई सीरियल में कर चुकी हैं काम

वैशाली ने ससुराल सिमर का, आशिकी, लाल इश्क, सुपर सिस्टर और विष और अमृत में भी काम किया था. ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में उन्होंने संजना का कैरेक्टर निभाया था. इस दौरान वे काफी फेसम हो गई थीं. इसके बाद ससुराल सिमर का सीरियल में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था. वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है. बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं.

एक्ट्रेस की मौत से सदमे में फैन्स

वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है. वैशाली की आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैन्स और दोस्त सदमे में हैं. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं.

एक्ट्रेस ने एक महीने में तोड़ दी थी सगाई

पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी. एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी. एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी. हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी. शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था.

कार नहीं,अब हेलिकॉप्टर पर सजधज कर जायेगी दुल्हनिया

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...