दयामनी बारला से पूर्व विधायक पौलुस सुरीन के लंबी मुलाकात के बाद सरगर्मी तेज !

खूंटीः तोरपा के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और झारखण्ड में आयरन लेडी के नाम से मशहूर सामाजिक आदिवासी कार्यकर्ता दयामनी बारला के बीच आज लम्बी मुलाकात हुई। इस दौरान आनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर घंटो बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें-वाहन चेकिंग के दौरान मिला 5 लाख रुपए, आगे हुआ ये…….. 

खूंटी लोकसभा से ईसाई उम्मीदवार बनाने की मांग

विदित हो कि तोरपा के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन ने इंडिया महागठबंधन से इस बार खूंटी लोकसभा से किसी ईसाई समाज के योग्य व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग की थी और बार-बार कालीचरण मुण्डा को प्रत्याशी बनाने को लेकर भी सवाल खड़ा किया था।

डीवाई पाटिल स्कूल 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-Breaking-चतरा में सीबीआई ने घूस लेते रंगेहाथ धरा, अब आगे……. 

इसके साथ ही दयामनी बारला को आगे आने का आग्रह किया था। उन्होंने महागठबंधन और कांग्रेस से भी आग्रह किया था कि उनकी मांगों पर जनहित में विचार किया जाये पर उनकी मांग नहीं मानी गई, इससे पौलुस सुरीन नाराज हैं। अब देखना होगा कि इनका अगला कदम क्या होता है।

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...