Advertisment

गुमला : अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मौके से 6 गोली बरामद

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली ग्राम से पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर सर्किल इंस्पेक्टर अनूप बी केरकेट्टा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम खेतली का एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास हथियार रखा हुआ है. सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए थानेदार मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआई निर्मल कुमार महतो और एसआई पवन तिर्की सहित थाना सशस्त्र बल का एक टीम गठित कर तत्काल सूचना का सत्यापन और कार्रवाई किया गया. इस क्रम में धनेश अहीर के घर से 12 बोर का डबल बैरल का हथियार बरामद किया गया. पूछताछ करने पर उसने बताया कि देवधन उरांव के पास से गोली की बरामदगी हो सकती है. जिसकी निशानदेही पर देवधन उरांव बड़ाकटरा के पास से 12 बोर की कुल छह गोली बरामद की गई. जिसमें से दो जिंदा गोली और चार खोखे पाए गए. दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया. दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई करते हुए गुमला जेल भेज दिया गया है. छापामारी दल में डुमरी थाना प्रभारी, एसआई सहित अन्य जवान शामिल थे.

रिपोर्ट : रणधीर

लाइसेंसी हथियार लहराने वाले हो जाए सावधान, वरना पुलिस करेगी कार्रवाई

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...