GAYA में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

गया: गया में शादी समारोह से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर ब्लॉक के पास की है। मृतकों में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद यासीफ है। बताया जाता है कि बीती देर रात दोनों दोस्त अबगिल्ला मोहल्ले से एक रिजॉर्ट में शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी लौटने के दौरान मानपुर ब्लॉक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

दोनों युवक सड़क पर ही गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपए सहायता राशि के रूप में बीडीओ के द्वारा दी गई है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात वाहन जिसने टक्कर मारी है उसकी पहचान की जाए और उसकी गिरफ्तारी की जाए।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LAWRENCE BISHNOI GANG का शूटर अररिया में गिरफ्तार

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...