दो Bike की आमने सामने टक्कर, तीन युवक…

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा में तीन युवक की मौत हो गई। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर से बिरौल जाने वाले मुख्य मार्ग के मालिया टोल के पास की है। सड़क हादसा में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रकाश और चंदन बेनीपुर के नवादा स्थित मां भगवती के दर्शन कर कर लौट रहे थे तभी एसएच 56 पर बेनीपुर के मालिया चौक समीप बुलेट और पैशन प्रो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा के बाद स्थानीय ग्रामीणों के ने घटना की सूचना बहेड़ा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहार निवासी संतोष यादव के पुत्र चंदन कुमार यादव एवं उमेश यादव के पुत्र प्रकाश यादव के रूप में की गई जबकि तीसरे युवक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजकर तहकीकात में जुट गई है। चंदन इसी साल इंटर की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई शुरू कर दिया था। तथा प्रकाश यादव आठवीं तक पढ़ाई कर अपने पिता के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता था। वही मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Madhepura Police ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दबोचा एक तस्कर

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Bike Bike Bike Bike

Bike

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...