Advertisment

नवादा से झपटमार गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, कई कांडो में थे शामिल

नवादाः नवादा नगर थाना अंतर्गत वीआईपी कॉलोनी निवासी श्यामदेव सिंह नामक 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से 30 हजार रूपया का थैला झपट्टा मारकर दो व्यक्ति तब फिरार हो गए थे, जब वे एसबीआई मेन ब्रांच से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे थे।

इस घटना को लेकर उनके बयान पर नगर थाना नवादा में मामला दर्ज कराया गया है। नवादा पुलिस ने इस काण्ड में अनुसंधान करते हुए आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और गुप्तचर तैनात किए। सीसीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और गुप्तचरों को इस बारे में अलर्ट किया गया।

इस बीच नवादा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल हुलिया वाले दो व्यक्ति पुनः पीएनबी बैंक मेन रोड के पास छीनतई करने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः मुकेश पाण्डेय और वीरू मिश्रा दोनों लालगंज रसूलपुर थाना लालगंज वैशाली बताया।

दोनों आरोपी इससे पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहें है

दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये दोनों आपस में मामा-भगिना हैं और ये लोग विगत कई माह से झपट्टामार गिरोह के सदस्य हैं। इनका गिरोह बैंक से पैसा निकालने वाले महिलाओं और बुजूर्ग लोगों को लक्ष्य करता है।

जैसे ही कोई महिला, बुजूर्ग या कोई कमजोर व्यक्ति बैंक से पैसा निकाल कर जाने लगता है, ये बैंक से ही उसकी सूचना अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को दे देते हैं। इनके गिरोह के दूसरे मोटरसाईकल सवार सदस्य झपट्टा मारकर पैसे लेकर भाग जाते है।

दोनों आरोपी जेल भी जा चुके हैं

इन्होंने स्वीकार किया कि ये इस घटना में तो सलिप्त थे ही, इसके पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में एक दर्जन से अधिक जगहों पर घुम-घुम कर इन्होंने इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। मुकेश पाण्डेय स्वीकार किया है कि मारपीट, शराब, चोरी आदि की घटना में पहले 3 बार जेल जा चुका है।

वीरू मिश्रा ने स्वीकार किया है कि वह पहले 01 बार जेल जा चुका है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...