सीएससी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

दुमका : दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहट भारतीय स्टेट बैंक के सीएससी में 14 जुलाई को हुई चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहट स्थित एसबीआई सीएससी शाखा में 14 जूलाई की देर रात्रि में सीएसपी के पिछले गेट तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद सीएसपी संचालक पीड़ित कुंदन कुमार पंजियारा ने लिखित शिकायत की थी. पीड़ित के अनुसार सीएससी केंद्र से लैपटॉप, मोबाइल, जिओ वाईफाई सहित 93,300 रुपए नगद की चोरी की घटना हुई थी.

मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इसी क्रम में बिहार राज्य के बांका जिला के बांका थाना क्षेत्र के जोगिया गांव से भोली राय और कारू साह उर्फ उदय शंकर साह नामक दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास पुलिस ने एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, एक नोकिया कंपनी की कीपैड, मोबाइल, एसबीआई का चेक बुक, साथ ही चोरी के पैसे से खरीदे गए टीवीएस कंपनी की एक लुना मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि कारू साह उर्फ शंकर साह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. देवघर नगर थाना कांड संख्या 15/15 बांका थाना में मारपीट और बिजली की तार चोरी का कांड भी दर्ज है.

 

रिपोर्ट : आशीष वर्णवाल

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...