Advertisment

गया में लोन दिलाने के नाम पर 47 लोगों से दो लाख 11 हजार की ठगी

गया: नगर प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी निरंजन कुमार की पत्नी रीना देवी पर स्थानीय लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है. मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत शेखवारा पंचायत के खरांटी गांव की महिलाओं ने रीना देवी पर ठगी का आरोप लगाया है. इस संबंध में गांव की 47 महिलाओं और पुरूषों ने मगध विश्वविद्यालय थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि रीना देवी ने लॉकडाउन 2021 के दौरान अप्रैल माह में ग्रामीणों से वसूली की थी. उस समय रीना देवी का कहना था कि मई 2021 में सभी को बैंक से पांच-पांच लाख रूपए लोन उपलब्ध कराया जाएगा. जिसके एवज में रीना ने ग्रामीणों से दो लाख ग्यारह हजार रूपए की वसूली की थी. इनमें से 41 लोगों से पांच-पांच हजार, तीन से चार-चार हजार, एक से अठारह हजार रूपए, एक से 15 हजार व एक से दो हजार रूपए की वसूली की थी.

लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी जब वसूल की गयी राशि के संबंध में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं मिली. तो उन्होंने इस संबंध में रीना देवी पर राशि वापस करने का दबाव बनाया. जिसके बाद कुछ लोगों को राशि वापस की गयी. लेकिन अधिकांश लोगों को अबतक राशि की वापसी नहीं हुई है और ना ही लोन प्राप्त हुआ है. मामले को लेकर लोग निरंतर रीना देवी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान समय में रीना देवी की कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो रही है.

रिपोर्ट- आशीष कुमार

जन संघर्ष मोर्चा ने प्रीपेड टैक्स वसूली के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...