Advertisment
Ranchi-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को फोन से बात करवाने वाले दो लोगों को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने हिरासत में ले लिया है. ED की टीम अब इन दोनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. बतलाया जा रहा है कि इन्ही दोंनों के माध्यम से पंकज मिश्रा अपने करीबियों से बात किया करता था. इनमें कई आईपीएस और आईएएस पदाधिकारी का नाम भी शामिल है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गयी है.
Advertisment
विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से हो सकती है पूछताछ
यहां बतला दें कि पकंज मिश्रा को 19 जुलाई को ही गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से पंकज मिश्रा रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है. क्रिटिकल केयर के साथ सर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. अब इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा से एक बार फिर से पूछताछ हो सकती है.
Advertisement




