एक ही लड़की से दो लोग करते थे इश्क, बदला लेने के लिए घर में घूसकर कर दिया कांड

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है.

जहां पुलिस ने युवक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य

आरोपी और उसके सहयोगियों को हथियार के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है.

बीते रात बागबेड़ा थाना अंतर्गत कृष्णापुरी में प्रिंस कुमार सिंह बजाज फाइनेंस से संबंधित अपने घर पर बैठकर कर काम कर रहे थे.

तभी अचानक अमन पाठक अपने दो अन्य सहयोगियों मनोज कुमार लिकलिक और मनीष यादव के साथ बाइक से प्रिंस के घर पहुंचा और

घर में घुसकर प्रिंस को जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी. इस घटना में प्रिंस के गले से गोली छूकर निकल गई, जिसमें वे बाल-बाल बच गये.

वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा निवासी अमन पाठक,

उलीडीह निवासी मनोज कुमार लिकलिक और मनीष यादव को धर दबोचा.

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया है.

sho mk jha 22Scope News

घटना की जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी एमके झा ने बताया कि पूर्व में प्रिंस कुमार सिंह और अमन पाठक एक साथ फाइनेंस कंपनी में काम करते थे.

जहां फाइनेंस कंपनी द्वारा अमन पाठक को निकाल दिया गया. जहां अमन काम से निकाले जाने की वजह अपने सहयोगी प्रिंस कुमार को मान रहा था.

तभी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर भी विवाद हो गया. अमन इन दोनों विवादों के कारण प्रिंस की हत्या करना चाह रहा था. जहां उसने अपने सहयोगियों के साथ प्रिंस की हत्या का प्लान बनाया. उसके बाद वे लोग घर में घुसकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी. फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें अमन पाठक के दोनों सहयोगियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...