झारखंड U-16 क्रिकेट टीम में पाकुड़ के दो खिलाड़ियों का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे प्रतिभा

Pakur: झारखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड अंडर-16 टीम की घोषणा की गई, जिसमें पाकुड़ जिले के दो होनहार खिलाड़ियों—जय रजक और प्रियांश कुमार का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 7 दिसंबर 2025 से कटक में शुरू होने वाला है।

खेल प्रेमियों के बीच इस चयन को लेकर खुशीः

चयनित खिलाड़ी आगामी मैचों में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन बीजीआर एवं जिला प्रशासन पाकुड़ द्वारा रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में संचालित विशेष क्रिकेट कोचिंग प्रोग्राम के माध्यम से किया गया। चयन के बाद अब उन्हें 24 नवंबर से जमशेदपुर में झारखंड क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विशेष कैंप में रिपोर्ट करना होगा। पाकुड़ जिला प्रशासन, खिलाड़ियों के कोच और स्थानीय खेल प्रेमियों के बीच इस चयन को लेकर खुशी का माहौल है।

उपायुक्त और जिला खेल पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएंः

जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सालों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी इस उपलब्धि को पाकुड़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जय और प्रियांश भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img