आधार कार्ड अपडेट कराने निकली दो सगी बहनें चार दिन बाद भी लापता, पुलिस ने ओडिशा और यूपी में शुरू की छापेमारी

रांची:  आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए निकली दो सगी बहनें चार दिन बाद भी लापता हैं। पुलिस को मंगलवार को दोनों बहनों का सुराग मिल गया है, लेकिन उनका लोकेशन लगातार बदलने के कारण उन्हें अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी कर रही है।

दोनों बहनें, रहनुमा और अमरीना, शनिवार की दोपहर 12:30 बजे घर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कांटाटोली स्थित मंगल टावर जाने का कहकर निकली थीं। हालांकि, 1:20 बजे एक बेटी ने अपने पिता को फोन करके रोते हुए बताया कि ऑटो रिक्शा चालक उनसे फोन और बैग लूट रहा है। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और दोनों बहनें गायब हो गईं।

लापता बहनों की तलाश में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें दो डीएसपी और पांच थानेदार शामिल हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल भी इस मामले की जांच में मदद कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिजन पुलिस से लगातार अपनी बेटियों के लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...