Advertisment

गैंगवार में दो पक्ष भिड़े, गोलीबारी में मुखिया पति गंभीर

BHAGALPUR: नवगछिया पुलिस जिला के खरीक

थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गंगा दियारा में देर रात में

गैंगवार में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई.

इसमें लत्तीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया बेबी सिंह

के पति राजेश मंडल उर्फ राजेश सिंह

गंभीर रूप से घायल हो गए. राजेश को पैर में गोली लगी है.

50 राउंड से अधिक फायरिंग, कोई खोखा बरामद नहीं

बताया गया कि दियारा में दो गिरोह के बीच

वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी हुई है.

इसमें दोनों तरफ से 50 से अधिक

राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है.

घायल राजेश मंडल मायागंज में भर्ती, दियारा में दहशत व्याप्त

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विनय कुमार और खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मायागंज भेजा. पुलिस के पहुंचने के बाद बदमाश भाग निकले. मायगंज में भर्ती राजेश सिंह बोलने की स्थिति में नहीं हैं. उसके परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.

bhagalpur 2 22Scope News
नवगछिया में गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

इंस्पेक्टर ने बताया बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, अंधाधुंध फायरिंग से गंगा दियारा दहल उठा है. इलाके में तनाव है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गोलीबारी में घायल मुखिया पति को इलाज के लिए भेजा गया है. अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल पा रहा है कि गोलीबारी में और लोग घायल हुए हैं कि नहीं। स्थानीय पुलिस से विस्तृत सूचना मांगी गई है.

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...