Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर परिषद के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में नगर परिषद के विरोध में दुकानदारों ने सोमवार को अपने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने इस दौरान नगर परिषद के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद की दुकान में दुकानदारो वर्षों से दुकान चला रहे हैं लेकिन अचानक नगर परिषद ने दुकानों का किराया करीब 10 गुना बढ़ा दिया। इसके साथ ही कई दुकानों का नीलामी पत्र भी निर्गत कर दिया है।

यह भी पढ़ें – जिसकी वजह से परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप उससे मिलने पहुंचे, 7 घंटे बाद…

दुकानदारों ने मांग की किराया भले बढाई जाये लेकिन जो लोग लंबे समय से यहां दुकानदारी कर रहे हैं उनके दुकान को नीलाम नहीं किया जाये। इस संबंध में मामला हाई कोर्ट में लंबित है। उन्होंने जिला परिषद के कर्मियों पर प्रताड़ित करने और दुकान खाली नहीं करने की स्थिति में जबरन दुकान खाली करवाने की धमकी दी जा रही है। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपने चैम्बर से गायब मिले जबकि कार्यपालक पदाधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बची वंदे भारत ट्रेन, अचानक…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...