गुमला : दो तस्कर गिरफ्तार – गुमला पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है.
पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो गाजा तस्कर को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से पटेल चौक गुमला की
ओर से लोहरदगा की ओर जा रहा था. पुलिस ने थाना चौक के समीप तलाशी अभियान चला रही थी,
पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से भागने लगा.
पीछा करने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्कॉर्पियो को पकड़ा एवं तलाशी ली गई
तो इसमें डेढ़ क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया. अनुमान लगाया जा रहा है कि
इसकी कीमत 7 लाख से अधिक है. पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार बिहार के औरंगाबाद
निवासी रंजन सिंह एवं रोहतास जिले के निवासी विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है.
पुलिस ने इनके पास से 12 हजार नगद, दो विवो का मोबाइल, एक वजन मशीन एवं एक सफेद रंग
के स्कॉर्पियो को जब्त किया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अनुमान लगाया
जाता है कि छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर यह गांजा जा रहा था.
इस संबंध में गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम बारिक ने बताया कि यह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.
पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, क्योंकि अभी विधानसभा सत्र चल रहा है.
इसीलिए आज सुबह से चेकिंग अभियान जारी है. इसी क्रम में यह सफलता मिली है.
रिपोर्ट: रणधीर निधि
बांस से लोड ट्रक में छिपाकर त्रिपुरा से लाया जा रहा 8 क्विंटल गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

















