Commercial Advertisment

वज्रपात से दो पर्यटकों की मौत

रांची: राजधानी रांची में बारिश के दौरान वज्रपात से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ पर घटित हुई। जानकारी के अनुसार, नकटा पहाड़ पर आठ पर्यटक घूमने गए थे, जो रांची और चक्रधरपुर से थे।

इस दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और दो पर्यटकों की मौत हो गई, साथ ही पांच और भी जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, अभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

रांची पुलिस ने मृतकों और घायलों के नामों की सूची जारी की है, और सभी प्रभावित एक ही समुदाय के हैं। घायलों में एक शख्स बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बगिया का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वज्रपात के दौरान आवाज की इतनी तेजी थी कि आसपास का पूरा इलाका दहल गया,  स्थानीय लोगों ने घायलों को सहायता पहुंचाई।

रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र के बुकरू निवासी अफाउल अंसारी और पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर निवासी मो रजा शामिल हैं। घायलों में चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी मो साद्दीक, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी आमिर जेब, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी अतीक इकबाल, रांची के पिठोरिया निवासी आसिफ अंसारी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के निवासी मोबस्सीर सोहेल शामिल हैं।

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...

Starlink License Virodh: स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने पर क्यों...

Starlink License Virodh, बोकारो: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का मामला अब विरोध...