नौबतपुर में ROAD ACCIDENT में दो महिला की मौत, एक जख्मी

नौबतपुर: पटना के नौबतपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिक्रम नौबतपुर मार्ग पर बड़ी कोपा गांव के पास अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन ने एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी राजेश चौधरी की पत्नी रूनी देवी और विक्रम थाना क्षेत्र के बेनीबीघा गांव निवासी देवेंद्र त्रिपाठी की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो पर सवार हो कर सभी लोग बिक्रम से नौबतपुर की ओर आ रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि बड़ी कोपा गांव के समीप एक सड़क हादसे में दो महिला की मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है और फरार वाहन की खोज में जुट गई है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- TEJASHWI ने पूछा सवाल, ‘कीचड़ में खिले कमल से क्या मोबाइल चार्ज होगा?’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ROAD ACCIDENT ROAD ACCIDENT

ROAD ACCIDENT

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...