Advertisment

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

पटना : फतुहा आरओबी और सुपनचक के बीच पूजा ढाबा के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। फोरलेन पर गश्त कर रही फतुहा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरे घायल व्यक्ति की सांसे चल रही थी। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। मृत एक युवक की पहचान 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पटना सिटी के कैमाशिकोह निवासी है। दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हुई है, जिसकी उम्र 25 साल के करीब है। मनीष के परिजन ने भी दूसरे युवक को पहचानने से इंकार किया है।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की माने तो बाइक की रफ्तार काफी अधिक रही होगी, जो अनियंत्रित होकर फोरलेन पर बने डिवाइडर से जा टकराई। फतुहा पुलिस ने अस्पताल में ही कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
रिपोर्ट : उमेश चौबे

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...

Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में जर्जर मकान गिरने से...

Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में शुक्रवार देर रात जर्जर आवास गिरने की घटना के बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शनिवार को...

Champai Soren JPSC JSSC: जमशेदपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट के मंच से...

Champai Soren JPSC JSSC, जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ और झारखंड के शहीद कालीपदो भुइयाँ की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन...