जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 2 युवकों को बदमाशों ने मारी गोली

नालंदा : नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के बाजार में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जख्मी पटना जिले के बेलक्षी थाना क्षेत्र के रौशन कुमार और बिट्टू कुमार है। जख्मी युवक को दोस्तों ने इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जख्मी युवक ने बताया कि वह एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर लौट रहा था। रहुई बाजार में बाइक लगाकर सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आकर गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने के लिए बोला। बहस होने के बाद फायरिंग करने लगा जिससे दोनों को गोली लग गई।

थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। तब तक जख्मी को परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए थे। अभी तक किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...