Advertisment

उदय शंकर सिंह ने सारठ विधानसभा में जीत के बाद किया रोडमैप का खुलासा

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन सारठ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने अपनी चुनावी जीत के बाद क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने पूर्व मंत्री रणधीर सिंह को हराकर यह महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। मीडिया से बातचीत में उदय शंकर सिंह ने अपनी जीत के कारणों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उदय शंकर सिंह ने कहा कि सारठ में उनका अपार जन समर्थन और स्नेह था, जिसका परिणाम चुनावी नतीजों में स्पष्ट रूप से दिखा। उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले भी विधायक रह चुके हैं और पिछले कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को अब फिर से गति देंगे। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास में योगदान करना है।

उन्होंने झारखंड बटवारे के बाद दूसरी बार विधायक बनने के बारे में कहा कि पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री के कुर्सी की लड़ाई के कारण उनका कार्यकाल सीमित था, लेकिन अब वह पूरी तरह से विकास कार्यों में जुटेंगे।

सारठ विधानसभा को एक हॉट सीट माना जा रहा था, जहां रणधीर सिंह मंत्री रह चुके थे और उनका दावा था कि उन्होंने क्षेत्र में कई अच्छे काम किए हैं। इस पर उदय शंकर सिंह ने कहा कि पहले सारठ की गरिमा समाप्त हो गई थी, लेकिन अब वह इसे पुनः स्थापित करेंगे।

 

 

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...