रांची में कल उलगुलान न्याय महारैली, सीएम चंपाई ने तैयारियों का लिया जायजा

रांची. कल राजधनी रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली होगी। इसमें गठबंधन दल के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इससे पहले आज सीएम चंपाई सोरेन ने कल होने वाली इस महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री चंपाई ने खुद दी है।

रांची में कल उलगुलान न्याय महारैली

उलगुलान रैली को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘कल होने वाली “उलगुलान न्याय महारैली” से पहले प्रभात तारा मैदान (रांची) जाकर, तैयारियों का जायजा लिया। विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है।’

Elite institute 6 22Scope News

उन्होंने आगे लिखा, ‘केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की “न्याय यात्रा” का भी कल समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे। इस दौरान झारखंड मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री बसंत सोरेन एवं झामुमो महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई साथी मौजूद थे।’

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...