धनबाद में सड़क पर जख्मी हालत में मिली बेहोश युवती

Dhanbad : निरसा के गल्फरबाड़ी में गुरुवार की सुबह एक युवती जख्मी और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। लोगों ने उसे मृत समझकर पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती करा दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट है। सड़क हादसे में जख्मी होने या दुष्कर्म के बाद मारपीट कर फेंक देने की आशंका जताई गई। बेहोशी की वजह से युवती कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। उसकी पहचान भी नहीं हो सकती है।

दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर वेजाइनल स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। हालांकि देर शाम तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर युवती जीवित मिली। सिर पर गहरा जख्म था और काफी खून बह चुका था।

दुष्कर्म के बाद मारपीट की आशंका जताए जाने पर मेडिकल जांच कराने का फैसला हुआ। एसएनएमएमसीएच स्त्री एवं प्रसव विभाग में डॉ शोभा ने जांच की, हालांकि उन्हें सिर को छोड़कर शरीर के किसी हिस्से पर या अंदरूनी अंगों में जख्म के निशान नहीं मिले। फिर स्वाब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

https://22scope.com

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...