अनियंत्रित कार ने दर्जनभर बाइक और गुमटी में मारी टक्कर, कई लोग घायल

पलामूः शहर के टीवी टावर रोड के बैरिया चौक में एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दिया है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार ने कई मोटरसाइकिल समेत दुकान में टक्कर मार दी है। इस घटना में एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- पलामू में सजेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक

काफी तेज रफ्तार में थी कार

जानकारी के अनुसार उक्त कार काफी तेज रफ्तार में आ रही थी इसी दौरान टीवी टावर रोड के बैरिया चौक पहुंचने पर चालक ने वाहन में से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार ने करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल को टक्कर मारा।

मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे ही एक गुमटी को भी टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को आस-पास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। लोग कार चालक पर नशे का आरोप लगा रहे थे।

ये भी देखें- औद्योगिक विकास देखने गुमला पहुँचे विदेशी मेहमान, कई देशों की टीम मोके पर रही मौजूद

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...