Giridih : पूजा के बहाने लेकर फुआ ने नाबालिग को बेचा और अधेड़ से करा दी शादी, थाने में मामला दर्ज…

Giridih : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में पूजा के बहाने एक नाबालिग को ले जाकर बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग के नानी के द्वारा गावां थाना में आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक मैट्रिक की छात्रा है।

Giridih : फुआ ने अधेड़ के साथ करा दिया विवाह

नाबालिग युवती के माता और पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके बाद वह अपने छोटे भाई के साथ वह पिहरा में रह रही थी। एक दिन अचानक उसकी फूआ घर में पूजा होने की बात कहकर उसे अपने घर ले गई। इसी दौरान बाद में फुआ ने युवती का एक युवक के साथ सौदा करके उसके साथ विवाह करवा दिया। मामले की जानकारी होने पर नाबालिग नानी के द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिनदहाड़े होटल में छापेमारी, भारी मात्रा में मिला… 

थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि मामले में आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, मामले की सूचना मिलने पर चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी, भीम चौधरी और अमित कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है संगठन को मामले से अवगत कराया जाएगा।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...