स्वदेशी Zoho Mail पर शिफ्ट हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानिए नया Mail पता

Desk. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी Zoho Mail ज्वाइन कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है।

गृह मंत्री अमित शाह अब इस्तेमाल कर रहे हैं Zoho Mail

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “सभी को नमस्कार, मैंने जोहो मेल पर स्विच कर लिया है। कृपया मेरे ईमेल पते में हुए बदलाव पर ध्यान दें। मेरा नया ईमेल पता amitshah.bjp@http://zohomail.in है। भविष्य में मेल द्वारा पत्राचार के लिए कृपया इसी पते का उपयोग करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

दरअसल, भारत सरकार अब भारतीय टेक कंपनियों को तेजी से बढ़ावा दे रही है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम Zoho का है। यह देसी टेक कंपनी अब न सिर्फ छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) के बीच लोकप्रिय हो रही है, बल्कि इसे सरकारी स्तर पर भी प्रमोट किया जा रहा है।

Zoho क्या है?

Zoho एक बेंगलुरु बेस्ड भारतीय प्राइवेट कंपनी है, जिसकी शुरुआत श्रीधर वेम्बू ने की थी। कंपनी के पास 45 से अधिक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स और क्लाउड-बेस्ड सर्विसेज हैं। यह खास तौर पर छोटे और मझोले व्यवसायों (SMBs) के लिए बिजनेस टूल्स ऑफर करती है।

 Zoho के टॉप प्रोडक्ट्स और सर्विसेज

Zoho सर्विसविदेशी राइवल
Zoho MailGmail, Outlook
Zoho WriterMS Word, Google Docs
Zoho SheetMS Excel, Google Sheets
Zoho ShowPowerPoint
Zoho CRMSalesforce
Zoho BooksTally, QuickBooks
Arattai (चैट ऐप)WhatsApp, Signal
Zoho POSPaytm POS, PhonePe POS

 

Zoho द्वारा विकसित Arattai App, WhatsApp का भारतीय विकल्प है। सरकार भी इस ऐप को प्रमोट कर रही है। यह ऐप तेजी से वायरल हो रहा है और डाटा सुरक्षा व लोकल सर्वर सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

अब मार्केट में Zoho की POS मशीनें भी

Zoho ने हाल ही में Paytm और PhonePe की तरह POS मशीन और QR कोड पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया है। इन डिवाइसेज़ में साउंडबॉक्स और ऑटो-जेनरेटेड बिल फीचर शामिल हैं। यानी आने वाले समय में दुकानों पर आपको Zoho का QR कोड और POS मशीन भी दिख सकता है।

Zoho क्यों है MSMEs के लिए बेहतर विकल्प?

  • कम कीमत में ज्यादा सर्विसेज
  • सभी टूल्स एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
  • डाटा सुरक्षा भारतीय सर्वर पर
  • नो एड-ट्रैकिंग पॉलिसी
  • कस्टमाइजेशन की सुविधा

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...