Advertisment

प्राकृतिक खेती पर श्री विधि की कार्यशाला का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

गया : प्राकृतिक खेती पर श्री विधि की कार्यशाला का आयोजन बोधगया में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन प्राण नामक एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। जो बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए कार्य करता है। कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी द्वारा किया गया। बाराचट्टी की विधायक ज्योति देवी और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मारकंडे भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर साइंटिस्ट डॉ. एसके सिंह, आरसेटी के निदेशक सुनील कुमार, कृषि विभाग जीविका डीपीएम (गया) के सुदामा सिंह, बीएचओ (मानपुर) राजीव कुमार, बीएओ (मानपुर) दिलीप कुमार और कई किसान मौजूद थे। प्राण के मुख्य कार्यकारी अनिल कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में।किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और श्री विधि की उपयोगिता पर चर्चा की। प्राण महिलाओं को ट्रेक्टर ड्राइविंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी काम कर रहा है। प्राण ग्रामीण समुदायों के खाद्य सुरक्षा और आय को बढ़ाने के लिए श्री विधि को बढ़ावा देता है।

इसके साथ ही प्राण ग्रामीण महिलाओं को गैर-कृषि गतिविधियों में उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करता है, जैसे मशरूम खेती, बकरी पालन, अगरबत्ती निर्माण, चाय पॉट निर्माण, किराना दुकान प्रबंधन, स्टेशनरी दुकान संचालन, सिलाई और कढ़ाई सेवाएं। प्राण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 2012 में स्थापित प्राण, भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के तहत पंजीकृत है और अपने मिशन को पूरा करने के लिए समुदायों के साथ मिलकर काम करता है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे मांझी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

प्राकृतिक खेती प्राकृतिक खेती  प्राकृतिक खेती 

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने दी...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और एकता का संकल्प लेने...

Partition Horrors Remembrance Day:विभाजन विभीषिका को याद रखना जरूरी, राष्ट्र रहेगा...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि...

CM Samrat Choudhary: CM सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में पहली बार तिरंगा फहराया। उन्होंने पांच लाख करोड़ के निवेश और हर परिवार को रोजगार...