केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे मांझी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गया : कैबिनेट केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री बनने के बाद पूर्व सीएम व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी पहली बार अपने गृह जिला गया पहुंचे। हम के नेता और कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वगात किया। मौके पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का स्वभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री का विजन और चैलेंज है कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाए।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

अपेक्षा है कि गया की युवाओं को बेरोजगारी से दूर किया जाए – जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि अपेक्षा है कि गया की युवाओं को बेरोजगारी से दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान हमें शक्ति दे कि ज्यादा से ज्यादा नियोजन कर लोगों को रोजगार से जोड़े। गया आगमन पर उनके कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया। इससे पहले पदभार ग्रहण करने के बाद जीतनराम मांझी ने कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को सफल बनाने की कोशिश करेंगे। उनकी प्राथमिकता देश एवं बिहार की गरीब जनता के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलने की होगी।

9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी 

बता दें कि आगामी नौ जून को नरेंद्र मोदी लगतार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसमें बिहार से आठ मंत्रियों ने पद की शपथ ली थी। जिसमें चार केंद्रीय मंत्री और चार राज्य मंत्री बने थे। बिहार में एनडीए 40 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि नौ सीटें इंडिया गठबंधन की खाते में गई थी। वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

यह भी पढ़े : जेल से बुना गया था हत्या का तानाबाना, गोली मारने वाले 2 अपराधी अरेस्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...